RPSC वरिष्ठ अध्यापक (2nd ग्रेड) भर्ती 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2024 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) के लिए परीक्षा तिथियां, परीक्षा केंद्र (Exam City) की जानकारी और एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 07 सितंबर 2025 से 12 सितंबर 2025 तक आयोजित होगी।
RPSC 2nd Grade Teacher Exam 2024 – मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती का नाम | RPSC वरिष्ठ अध्यापक (2nd ग्रेड) भर्ती 2024 |
| विभाग | माध्यमिक शिक्षा विभाग |
| परीक्षा तिथि | 07 सितंबर 2025 से 12 सितंबर 2025 |
| एग्जाम सिटी जारी | परीक्षा तिथि से 7 दिन पूर्व |
| एडमिट कार्ड जारी | परीक्षा तिथि से 3 दिन पूर्व |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
| आधिकारिक वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2024 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
-
“Senior Teacher (2nd Grade) Exam 2024 Admit Card” लिंक चुनें।
-
Application No. और Date of Birth दर्ज करें।
-
सबमिट करने पर आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
-
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
परीक्षा दिवस पर जरूरी निर्देश
-
उम्मीदवार परीक्षा के दिन अपना एडमिट कार्ड और मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) साथ लेकर आएं।
-
यदि आधार कार्ड पर फोटो पुराना/अस्पष्ट है तो ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र जैसे अन्य मान्य फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
-
प्रवेश पत्र पर नवीनतम स्पष्ट रंगीन फोटो चिपकाना आवश्यक है।
-
परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक प्रवेश मिलेगा, उसके बाद प्रवेश वर्जित होगा।
-
सुरक्षा जांच एवं पहचान प्रक्रिया के लिए समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
-
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच आदि का प्रवेश वर्जित है।
आयोग की चेतावनी
-
किसी भी प्रकार के दलाल, एजेंट, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं।
-
परीक्षा में अनुचित साधन अपनाने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 के तहत आजीवन कारावास और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना हो सकता है।
RPSC Senior Teacher Exam 2024 – महत्वपूर्ण लिंक
| लिंक | विवरण |
|---|---|
| विभिन्न विषयों के प्रश्न पत्र | यहां देखें ! |
| RPSC आधिकारिक वेबसाइट | यहां देखें ! |
| SSO Portal Login | एडमिट कार्ड डाउनलोड करें |
| RPSC Admit Card Direct Link | यहां क्लिक करें |
RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2024 – FAQs
Q1. RPSC 2nd ग्रेड अध्यापक भर्ती 2024 की परीक्षा कब होगी?
यह परीक्षा 07 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक आयोजित होगी।
Q2. एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
परीक्षा तिथि से 3 दिन पूर्व यानी सितंबर 2025 के पहले सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी होंगे।
Q3. एग्जाम सिटी की जानकारी कब मिलेगी?
परीक्षा तिथि से 7 दिन पूर्व SSO Portal पर एग्जाम सिटी जारी कर दी जाएगी।
Q4. परीक्षा में किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?
प्रवेश पत्र (Admit Card) + मूल फोटो पहचान पत्र (Aadhar, Voter ID, Passport, DL आदि)।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2024 डाउनलोड कर लें और परीक्षा दिवस पर सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

