Rajasthan Vanpal Syllabus 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान वनपाल (Forester) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 5 जनवरी 2026 को जारी कर दिया गया है। कुल 259 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक चलेगी।
यदि आप इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको इसके नवीनतम सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को विस्तार से समझना होगा। यहाँ 2026 की परीक्षा के लिए विस्तृत गाइड दी गई है:
“राजस्थान वनपाल भर्ती 2026: 259 पदों पर नोटिफिकेशन जारी | Apply Now”
राजस्थान वनपाल परीक्षा पैटर्न 2026 (Exam Pattern)
वनपाल की परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगी। परीक्षा की मुख्य विशेषताएं नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:
| विवरण | जानकारी |
| प्रश्नों के प्रकार | बहुविकल्पीय (MCQs) |
| कुल प्रश्नों की संख्या | 100 |
| कुल अंक | 100 अंक |
| समय अवधि | 2 घंटे (120 मिनट) |
| नकारात्मक अंकन (Negative Marking) | 1/3 भाग (प्रत्येक गलत उत्तर के लिए) |
| परीक्षा का स्तर | सीनियर सेकेंडरी (12वीं कक्षा के स्तर का) |
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया निम्न चरणों में पूरी होती है:
- लिखित परीक्षा (Written Exam)
- शारीरिक दक्षता एवं मानक परीक्षा (PET & PST)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- चिकित्सा परीक्षण (Medical Test)
- अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List)
राजस्थान वनपाल परीक्षा पैटर्न 2026
राजस्थान वनपाल परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनका उद्देश्य अभ्यर्थियों की सामान्य जागरूकता, गणितीय क्षमता, विज्ञान की समझ और समसामयिक ज्ञान का मूल्यांकन करना है।
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
|---|---|---|
| सामान्य ज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन | 50 | 50 |
| दैनिक विज्ञान | 20 | 20 |
| गणित | 15 | 15 |
| समसामयिक घटनाएं | 15 | 15 |
| कुल | 100 | 100 |
🔹 प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा
🔹 प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन (Negative Marking) लागू होगी
राजस्थान वनपाल Syllabus 2026 – विषयवार विस्तृत पाठ्यक्रम
(1) सामान्य ज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन (50 अंक)
क. राजस्थान का इतिहास:
-
प्रमुख सभ्यताएं एवं पुरातात्विक स्थल।
-
प्रमुख राजवंश, शासक एवं उनकी उपलब्धियां।
-
1857 की क्रांति, किसान आंदोलन, जनजाति आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन और राजस्थान का एकीकरण।
-
प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व।
ख. राजस्थान की कला एवं संस्कृति:
-
स्थापत्य एवं चित्रकला।
-
लोक संगीत, वाद्य यंत्र, नृत्य एवं अभिनय।
-
प्रमुख धार्मिक पंथ एवं लोक देवी-देवता।
-
सामाजिक जीवन: वेशभूषा, आभूषण, मेले, त्यौहार, रीति-रिवाज, भाषा, बोलियां एवं साहित्य।
-
कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तित्व।
ग. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था (राजस्थान के विशेष संदर्भ में):
-
भारतीय संविधान की प्रकृति, प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक तत्व एवं मौलिक कर्तव्य।
-
राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था: राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा, उच्च न्यायालय।
-
आयोग: RPSC, राज्य निर्वाचन आयोग, सूचना आयोग, मानवाधिकार आयोग।
-
प्रशासनिक ढांचा: राज्य एवं जिला स्तर, स्थानीय स्व-शासन एवं पंचायती राज।
घ. राजस्थान का भूगोल:
-
स्थिति, विस्तार, प्रशासनिक एवं भौतिक संरचना, वन संसाधन।
-
वन्यजीव अभयारण्य, वन एवं वन्यजीव संरक्षण।
-
जलवायु, मृदा, अपवाह तंत्र, झीलें, प्रमुख फसलें एवं सिंचाई परियोजनाएं।
-
खनिज संसाधन, ऊर्जा संसाधन, पर्यटन स्थल एवं स्मारक।
-
जनसंख्या: आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात एवं साक्षरता।
-
आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन।
ङ. राजस्थान की अर्थव्यवस्था:
-
राज्य के विकास में उद्योग, कृषि, पशुपालन एवं खनिज क्षेत्र की भूमिका।
-
राजस्थान की अर्थव्यवस्था: विशेषताएं एवं समस्याएं।
-
राज्य की आय एवं बजट की अवधारणा।
-
हस्तशिल्प उद्योग, बेरोजगारी, सूखा और अकाल।
-
कल्याणकारी योजनाएं, विकास संस्थाएं, लघु उद्यम एवं वित्तीय संस्थाएं।
-
पंचायती राज संस्थाओं की ग्रामीण विकास में भूमिका।
(2) दैनिक विज्ञान (20 अंक)
-
भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन।
-
धातु, अधातु एवं प्रमुख यौगिक।
-
प्रकाश के नियम।
-
आनुवंशिकी (Genetics) से संबंधित सामान्य शब्दावली।
-
मानव शरीर संरचना, अंग तंत्र, पोषण एवं संतुलित आहार।
-
मानव रोग: कारक एवं निदान, अपशिष्ट प्रबंधन।
-
पारिस्थितिकी तंत्र एवं जैव विविधता।
-
सूचना प्रौद्योगिकी एवं कंप्यूटर संबंधी ज्ञान।
(3) गणित (15 अंक)
-
लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) एवं महत्तम समापवर्तक (HCF), औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत।
-
साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात-समानुपात।
-
समय, चाल, दूरी, कार्य एवं समय।
-
क्षेत्रफल एवं आयतन।
-
आंकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण (आलेख, स्तंभ चित्र, वृत्त चित्र, रेखा आलेख आदि)।
(4) समसामयिक मामले (15 अंक)
-
राजस्थान, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख घटनाएं।
-
क्षेत्र: राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, प्रौद्योगिकी, भौगोलिक, पारिस्थितिकी, खेल-कूद आदि।
-
प्रसिद्ध व्यक्तित्व, कार्यक्रम एवं सरकारी नीतियां।
शारीरिक दक्षता एवं मापदंड (Physical Standards)
वनपाल पद के लिए चयन हेतु अभ्यर्थियों का निर्धारित शारीरिक मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। यह मापदंड केवल अर्हक (Qualifying) प्रकृति के होंगे।
शारीरिक मापदंड
| श्रेणी | ऊँचाई (Height) | सीना (Chest) | फुलाव (Expansion) |
|---|---|---|---|
| पुरुष | 163 सेमी | 84 सेमी | 05 सेमी |
| महिला | 150 सेमी | 79 सेमी | 05 सेमी |
पद-चाल परीक्षा (Walking Test)
-
पुरुष अभ्यर्थी को 25 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे के भीतर पैदल चलकर पूर्ण करनी होगी।
-
महिला अभ्यर्थी को 16 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे के भीतर पैदल चलकर पूर्ण करनी होगी।
नोट: शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होना अंतिम चयन के लिए अनिवार्य होगा, परंतु इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।
