IB सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती 2025: भारत सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) के अंतर्गत आने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने 2025 में सिक्योरिटी असिस्टेंट (Motor Transport) के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती देशभर के योग्य उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है, खासकर उन युवाओं के लिए जो 10वीं पास हैं और ड्राइविंग में दक्ष हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको IB Security Assistant Recruitment 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पद विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और आवेदन करने का तरीका विस्तार से बताएंगे।
IB सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती 2025 – संक्षिप्त विवरण
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती संगठन | इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), गृह मंत्रालय |
पद का नाम | Security Assistant (Motor Transport) |
पदों की संख्या | 455 |
वर्गीकरण | Group ‘C’ (Non-Gazetted, Non-Ministerial) |
वेतनमान | ₹21,700 – ₹69,100 (Level-3, Pay Matrix) + भत्ते |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | www.mha.gov.in, www.ncs.gov.in |
IB Security Assistant Recruitment 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
गतिविधि | तिथि |
---|---|
आवेदन शुरू | 06 सितंबर 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 28 सितंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक) |
ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 28 सितंबर 2025 |
SBI चालान से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 30 सितंबर 2025 |
IB Security Assistant Application Fee 2025
श्रेणी | शुल्क |
---|---|
सामान्य/ओबीसी/EWS पुरुष | ₹650 (₹100 परीक्षा शुल्क + ₹550 प्रोसेसिंग फीस) |
SC/ST/महिला/ESM | ₹550 (केवल प्रोसेसिंग फीस) |
IB Security Assistant Eligibility Criteria 2025
शैक्षणिक योग्यता
- मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक (10वीं पास)।
- मोटर कार (LMV) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस।
- मोटर मैकेनिज्म का ज्ञान (वाहन की सामान्य खराबी दूर करने की क्षमता)।
- ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद कम से कम 1 वर्ष तक मोटर कार चलाने का अनुभव।
- जिस राज्य से आवेदन किया है, उस राज्य का निवास प्रमाण पत्र।
आयु सीमा (Age Limit as on 28.09.2025)
-
न्यूनतम: 18 वर्ष
-
अधिकतम: 27 वर्ष
आयु में छूट (Relaxation)
18 से 27 वर्ष (28.09.2025 तक)
छूट (Relaxation):
• SC/ST के लिए 5 वर्ष
• OBC के लिए 3 वर्ष
• विभागीय उम्मीदवार (केंद्रीय सरकारी सिविल कर्मचारी) – 40 वर्ष तक (3 वर्ष की नियमित सेवा के बाद)
• विधवा/तलाकशुदा/अलग रह रही महिलाएँ (पुनर्विवाह न किया हो) – सामान्य के लिए 35 वर्ष, OBC के लिए 38 वर्ष, SC/ST के लिए 40 वर्ष
• भूतपूर्व सैनिक – नियम अनुसार छूट
• उत्कृष्ट खिलाड़ी (Meritorious Sportspersons) – अधिकतम 5 वर्ष की छूट (DoPT आदेशानुसार)
IB Security Assistant Selection Process 2025
Tier-I (ऑनलाइन परीक्षा – 100 अंक, 1 घंटा)
विषय | अंक |
---|---|
सामान्य ज्ञान (General Awareness) | 20 |
बेसिक ट्रांसपोर्ट/ड्राइविंग नियम | 20 |
गणितीय क्षमता (Quantitative Aptitude) | 20 |
तार्किक क्षमता व रीजनिंग | 20 |
अंग्रेज़ी भाषा | 20 |
नकारात्मक अंकन: 0.25 अंक प्रति गलत उत्तर
Tier-II (ड्राइविंग टेस्ट व इंटरव्यू – 50 अंक)
-
उम्मीदवार को मोटर वाहन चलाने का परीक्षण देना होगा।
-
वाहन की देखभाल और छोटी खराबियों को सुधारने की क्षमता की जाँच होगी।
-
न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक: 40%
IB Security Assistant Pay Scale 2025
-
बेसिक पे: ₹21,700 – ₹69,100 (Level-3)
-
विशेष सुरक्षा भत्ता (20% बेसिक वेतन पर)
-
अन्य केंद्रीय भत्ते (DA, HRA, TA आदि)
-
छुट्टी वाले दिन ड्यूटी करने पर नकद मुआवजा (अधिकतम 30 दिन तक)
अनुमानित इन-हैंड सैलरी: ₹30,000 – ₹35,000 प्रति माह
IB Security Assistant Apply Online 2025 – आवेदन प्रक्रिया
-
आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in पर जाएं।
-
“IB Security Assistant (Motor Transport) Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
-
नया पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
-
आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
-
आवश्यक दस्तावेज और फोटो अपलोड करें।
-
आवेदन शुल्क ऑनलाइन/ऑफलाइन जमा करें।
-
सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
IB Security Assistant Recruitment 2025 – महत्वपूर्ण बातें
-
इस भर्ती में ऑल इंडिया ट्रांसफर लाइबिलिटी है।
-
केवल वही उम्मीदवार आवेदन करें जो भारत के किसी भी राज्य में सेवा देने के लिए तैयार हों।
-
इस पद को PwBD उम्मीदवारों के लिए उपयुक्त नहीं माना गया है।
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती 2025 – महत्वपूर्ण लिंक
लिंक | विवरण |
---|---|
आधिकारिक नोटिफिकेशन यहाँ डाउनलोड करें | भर्ती अधिसूचना (Notification) PDF |
IB सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती 2025 के लिए आवेदन लिंक | नया पंजीकरण || लॉगिन करें। |
MHA की मुख्य वेबसाइट | गृह मंत्रालय (MHA) आधिकारिक वेबसाइट |
National Career Service पोर्टल से आवेदन करें | NCS पोर्टल आवेदन लिंक |
IB Security Assistant Recruitment 2025 – FAQs
Q1. IB Security Assistant Recruitment 2025 में कितने पद निकले हैं?
कुल 455 पदों पर भर्ती होगी।
Q2. IB Security Assistant 2025 में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
28 सितंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)।
Q3. IB Security Assistant का वेतनमान कितना है?
₹21,700 – ₹69,100 (Level-3) + 20% सिक्योरिटी अलाउंस और अन्य भत्ते।
Q4. IB Security Assistant Recruitment 2025 के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
10वीं पास, LMV ड्राइविंग लाइसेंस और 1 साल का ड्राइविंग अनुभव।
Q5. IB Security Assistant Selection Process में कितने चरण हैं?
Tier-I (ऑनलाइन परीक्षा – 100 अंक) और Tier-II (ड्राइविंग टेस्ट व इंटरव्यू – 50 अंक)।