IBPS Clerk भर्ती 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने वर्ष 2025 के लिए क्लर्क पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 10277 पद भरे जाएंगे। यदि आप बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह एक शानदार अवसर है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 अगस्त 2025 से 21 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में आपको रिक्तियों की संख्या, पात्रता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा तिथियाँ, आवेदन शुल्क और आवेदन की प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी हिंदी में विस्तार से मिलेगी।
IBPS Clerk भर्ती 2025 की मुख्य जानकारियाँ:
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती संस्था | IBPS (आईबीपीएस) |
पोस्ट नाम | क्लर्क (Clerk) |
कुल पद | 10,277 |
आवेदन शुरू | 01 अगस्त 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 28 अगस्त 2025 |
चयन प्रक्रिया | प्रीलिम्स + मेन्स परीक्षा |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | www.ibps.in |
IBPS Clerk भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
प्रक्रिया | तिथि |
---|---|
ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन | 1 अगस्त 2025 से 28 अगस्त 2025 |
आवेदन शुल्क का भुगतान | 1 अगस्त 2025 से 28 अगस्त 2025 |
आवेदन फॉर्म में सुधार विंडो | पंजीकरण बंद होने के बाद (IBPS द्वारा सूचना दी जाएगी) |
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET) | सितंबर 2025 |
प्रारंभिक परीक्षा कॉल लेटर | सितंबर 2025 |
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा | अक्टूबर 2025 |
प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम | नवंबर 2025 |
मुख्य परीक्षा कॉल लेटर | नवंबर 2025 |
ऑनलाइन मुख्य परीक्षा | नवंबर 2025 |
अनंतिम आवंटन (Provisional Allotment) | मार्च 2026 |
आवेदन शुल्क और भुगतान (Application Fee & Payment)
श्रेणी | शुल्क (GST सहित) |
---|---|
SC/ST/PwBD/ESM/DESM | ₹175/- |
अन्य सभी श्रेणियाँ | ₹850/- |
-
भुगतान का माध्यम: केवल ऑनलाइन
-
भुगतान अवधि: 1 अगस्त 2025 से 21 अगस्त 2025
-
बैंक ट्रांजैक्शन शुल्क उम्मीदवार को स्वयं वहन करना होगा।
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता:
-
उम्मीदवार के पास 21 अगस्त 2025 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) डिग्री होनी चाहिए।
-
आवेदन करते समय वैध डिग्री/मार्कशीट और उसमें प्राप्त अंकों का प्रतिशत भरना अनिवार्य होगा।
स्थानीय भाषा का ज्ञान:
-
उम्मीदवार को उस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा में पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में दक्ष होना चाहिए, जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं।
कंप्यूटर साक्षरता:
-
उम्मीदवार को कंप्यूटर का मूलभूत ज्ञान होना चाहिए।
-
निम्न में से कोई एक आवश्यक:
-
कंप्यूटर ऑपरेशन/भाषा में सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/डिग्री हो
-
या हाई स्कूल/कॉलेज में कंप्यूटर या सूचना प्रौद्योगिकी विषय रहा हो
-
आवेदन कैसे करें:
- उम्मीदवारों को केवल IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- ‘CLICK HERE FOR NEW REGISTRATION‘ पर क्लिक करके अपनी मूल जानकारी भरें।
- पंजीकरण के बाद प्राप्त प्रोविज़नल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- आवश्यक विवरण भरें और फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा (handwritten declaration) जैसे दस्तावेज़ अपलोड करें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- पूर्ण आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें।
- महत्वपूर्ण: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में ‘नाम’, ‘ईमेल आईडी’, ‘मोबाइल नंबर’, ‘राज्य/केंद्र शासित प्रदेश’ आदि जैसे विवरण अंतिम माने जाएंगे और सबमिशन के बाद उनमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
IBPS Clerk भर्ती 2025: राज्यवार कुल रिक्तियों की सूची (State-wise Vacancy List)
IBPS Clerk Recruitment 2025 के अंतर्गत भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 10277 पदों पर भर्ती की जाएगी। नीचे दी गई तालिका में आप राज्यवार क्लर्क पदों की संख्या देख सकते हैं: