RPSC पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी (Veterinary Officer) के 1100 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यदि आप पशु चिकित्सा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है।
इस आर्टिकल में हम आपको RPSC Veterinary Officer Bharti 2025 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे – जैसे कि आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तिथियाँ।
भर्ती का संक्षिप्त विवरण
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती बोर्ड | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
पोस्ट का नाम | पशु चिकित्सा अधिकारी (Veterinary Officer) |
कुल पद | 1100 |
आवेदन प्रारंभ | 05 अगस्त 2025 |
अंतिम तिथि | 03 सितंबर 2025 |
परीक्षा तिथि | जल्द घोषित होगी |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा + साक्षात्कार |
आधिकारिक वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
महत्वपूर्ण तिथियाँ
इवेंट | तिथि |
---|---|
आवेदन प्रारंभ | 05 अगस्त 2025 |
अंतिम तिथि | 03 सितंबर 2025 |
परीक्षा तिथि | जल्द अधिसूचित होगी |
एडमिट कार्ड | परीक्षा से पहले जारी होगा |
पदों का विस्तृत वितरण (Category-wise Vacancy Details)
वर्ग (Category) | सामान्य (GEN) | महिला (WE) | विधवा (WD) | दिव्यांग (DV) | कुल |
---|---|---|---|---|---|
सामान्य (General – UR) | 250 | 73 | 29 | 8 | 360 |
अनुसूचित जाति (SC) | 139 | 40 | 16 | 3 | 198 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 129 | 37 | 14 | 3 | 183 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 145 | 43 | 17 | 4 | 209 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (MBC) | 34 | 11 | 4 | 1 | 50 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 70 | 20 | 8 | 2 | 100 |
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):
-
पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन में स्नातक डिग्री
-
भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से Veterinary Science and Animal Husbandry में स्नातक या समकक्ष डिग्री आवश्यक है।
-
-
हिंदी और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान
-
देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने का कार्यसाधक ज्ञान तथा राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान आवश्यक है।
-
अन्य अनिवार्य योग्यताएं (Other Mandatory Requirements):
-
पंजीयन अनिवार्य:
-
अभ्यर्थी को राजस्थान पशु चिकित्सा परिषद्, जयपुर से स्थायी/अस्थायी पंजीयन आवेदन की अंतिम तिथि तक कराना अनिवार्य है।
-
-
इंटर्नशिप पूर्ण होनी चाहिए:
-
अभ्यर्थी को अनिवार्य इंटर्नशिप लिखित परीक्षा की तिथि से पूर्व तक पूर्ण करना आवश्यक है।
-
-
अर्हता अधूरी होने पर भी आवेदन:
-
जो अभ्यर्थी अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित हो चुके हैं या हो रहे हैं, वे आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें लिखित परीक्षा से पूर्व शैक्षणिक अर्हता अर्जित करने का प्रमाण देना होगा।
-
महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions):
-
आवेदन केवल वही अभ्यर्थी करें जो वांछित शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, व आयु आदि की शर्तें पूरी करते हों।
-
आयोग द्वारा निर्धारित संशोधन तिथि तक ऑनलाइन आवेदन को Withdrawal (प्रत्याहारित) करने का विकल्प उपलब्ध रहेगा।
-
यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा गलत या असत्य जानकारी देकर आवेदन किया गया और उसे Withdrawal नहीं किया गया, तो वह भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS) की धारा 217 के तहत दण्डनीय होगा।
-
ऐसे मामलों में यदि अभ्यर्थी बाद में अपात्र पाया गया तो उसका आवेदन निरस्त किया जाएगा और उसे तीन वर्षों तक भर्ती परीक्षाओं से वंचित (Debar) किया जाएगा।
पे-मैट्रिक्स लेवल (Pay Matrix Level):
-
चयनित अभ्यर्थियों को पे-मैट्रिक्स लेवल L-14 के अनुसार वेतनमान देय होगा।
-
राज्य सरकार के नियमानुसार परिवीक्षाकाल में नियत मासिक वेतन (Fix Pay) लागू रहेगा।
आयु सीमा (Age Limit):
-
01.01.2026 को न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
-
01.01.2026 को अधिकतम आयु: 40 वर्ष से कम
विशेष छूट:
-
चूंकि ये पद वर्ष 2019 में विज्ञापित हुए थे और अब तक पुनः विज्ञापित नहीं हुए, अतः वे अभ्यर्थी जो 01.01.2026 को अधिकतम आयु सीमा पार कर चुके हैं, उन्हें संबंधित सेवा नियमों के अंतर्गत अधिकतम आयु में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
वर्ग | शुल्क |
---|---|
सामान्य वर्ग | ₹600/- |
OBC / MBC | ₹400/- |
SC / ST / PWD | ₹400/- |
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
-
rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं
-
“Apply Online” लिंक पर क्लिक करें (SSO ID से लॉगिन करें)
-
फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क जमा करें
-
आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
महत्वपूर्ण दस्तावेज़
-
B.V.Sc. & A.H. की मार्कशीट और डिग्री
-
फोटो और सिग्नेचर
-
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
राजस्थान पशु चिकित्सा परिषद का पंजीकरण प्रमाणपत्र
महत्वपूर्ण लिंक
विवरण | लिंक |
---|---|
अधिसूचना (PDF) | यहाँ देखें |
ऑनलाइन आवेदन | SSO पोर्टल |
आधिकारिक वेबसाइट | RPSC Portal |
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
Q. इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
कुल 1100 पद घोषित किए गए हैं।
Q. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
03 सितंबर 2025 अंतिम तिथि है।
Q. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?
हां, गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी।
RPSC पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 एक बड़ी और सुनहरी अवसर है पशु चिकित्सा क्षेत्र के युवाओं के लिए। यदि आप पात्रता रखते हैं, तो 05 अगस्त से पहले आवेदन करना न भूलें। इस भर्ती की तैयारी के लिए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न का गहन अध्ययन जरूर करें।