RPSC स्कूल व्याख्याता (1st Grade) भर्ती 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राध्यापक (School Lecturer – First Grade Teacher) भर्ती 2025 का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। यह भर्ती 27 विषयों में हजारों पदों पर होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 14 अगस्त 2025 से 12 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2025 – संक्षिप्त विवरण
जानकारी | विवरण |
---|---|
भर्ती संस्था | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
पद नाम | प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा – प्रथम श्रेणी) |
विभाग | माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार |
कुल पद | 3225 पद |
विषयों की संख्या | 27 विषय |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
महत्वपूर्ण तिथियाँ – RPSC स्कूल व्याख्याता (1st Grade) भर्ती 2025:
विवरण | तिथि |
---|---|
अधिसूचना जारी | 17 जुलाई 2025 |
आवेदन प्रारंभ | 14 अगस्त 2025 |
अंतिम तिथि | 12 सितंबर 2025 |
आवेदन में संशोधन | 12 – 22 सितंबर 2025 |
परीक्षा तिथि | नवंबर – दिसंबर 2025 (संभावित) |
महत्वपूर्ण लिंक – RPSC स्कूल व्याख्याता भर्ती 2025
लिंक | विवरण |
---|---|
RPSC आधिकारिक वेबसाइट | राजस्थान लोक सेवा आयोग की मुख्य वेबसाइट |
विज्ञापन PDF डाउनलोड करें | विस्तृत अधिसूचना (Notification) PDF |
ऑनलाइन आवेदन करें (SSO Portal) | आवेदन हेतु एसएसओ लॉगिन लिंक |
विषयवार पदों का विवरण (RPSC School Lecturer Vacancy 2025 Subject Wise Posts)
क्र.सं | विषय का नाम | कुल पद |
---|---|---|
1 | हिंदी | 710 |
2 | अंग्रेज़ी | 307 |
3 | संस्कृत | 70 |
4 | राजस्थानी | 06 |
5 | पंजाबी | 0 |
6 | उर्दू | 140 |
7 | इतिहास | 170 |
8 | राजनीति विज्ञान | 350 |
9 | भूगोल | 270 |
10 | अर्थशास्त्र | 64 |
11 | समाजशास्त्र | 12 |
12 | लोक प्रशासन | 09 |
13 | गृह विज्ञान | 24 |
14 | रसायन शास्त्र | 79 |
15 | भौतिक विज्ञान | 94 |
16 | गणित | 14 |
17 | जीव विज्ञान | 85 |
18 | वाणिज्य | 430 |
19 | ड्राइंग | 180 |
20 | संगीत | 07 |
21 | शारीरिक शिक्षा | 73 |
22 | कोच (एथलेटिक्स) | 02 |
23 | कोच (बास्केटबॉल) | 01 |
24 | कोच (वॉलीबॉल) | 01 |
25 | कोच (हैंडबॉल) | 01 |
26 | कोच (कबड्डी) | 01 |
27 | कोच (टेबल टेनिस) | 01 |
कुल पद | 3225 |
नोट:- उक्त सभी विषयों के पदों का वर्गवार वर्गीकरण पृथक से आयोग द्वारा शीघ्र जारी कर दिया जायेगा।
RPSC स्कूल व्याख्याता (School Lecturer) भर्ती 2025: शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आरक्षण नियम
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यताएं (विषय अनुसार)
पद क्रम | विषय | शैक्षणिक योग्यता |
---|---|---|
1–12, 14–16 | संबंधित विषय | UGC से मान्यता प्राप्त पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री + शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा (NCTE/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त) |
13 | गृह विज्ञान | UGC या ICAR से मान्यता प्राप्त पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री + शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा |
17 | जीव विज्ञान | Zoology/Botany/Micro-Biology/Bio-Technology/Life Science/Bio Science में PG डिग्री + स्नातक स्तर पर Zoology और Botany का अध्ययन + शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा |
18 | वाणिज्य | (i) वाणिज्य में PG डिग्री + B.Com या PG डिग्री जिसमें उच्च माध्यमिक स्तर पर दो शिक्षण विषय हों (जैसा कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्य); (ii) शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा |
19 | ड्राइंग | PG in Drawing या समकक्ष योग्यता अथवा सरकार से मान्यता प्राप्त 4 या 5 वर्षीय आर्ट्स डिप्लोमा |
20 | संगीत | PG in Music या सरकार द्वारा समकक्ष घोषित योग्यता |
21 | शारीरिक शिक्षा (PGT) | स्नातक डिग्री + M.P.Ed. (2 वर्ष) जो NCTE से मान्य हो |
22–27 | कोच (NIS) | स्नातक डिग्री + शिक्षा में डिग्री या डिप्लोमा + NIS (National Institute of Sports) प्रमाण-पत्र |
अन्य अनिवार्य योग्यताएं:
-
देवनागरी लिपि में हिंदी लेखन का कार्य-ज्ञान
-
राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान
आयु सीमा (01.01.2026 को)
-
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
पदवार विशेष छूट
पद क्रम | पिछला विज्ञापन वर्ष | आयु गणना तिथि | अधिकतम छूट |
---|---|---|---|
1–11, 13–21 | वर्ष 2024 | 01.01.2025 | कोई अतिरिक्त छूट नहीं |
12 | वर्ष 2022 | 01.01.2023 | 2 वर्ष की अतिरिक्त छूट |
22–27 | वर्ष 2021 या पूर्व | – | 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट |
आरक्षित वर्गों हेतु अधिकतम आयु सीमा में छूट
श्रेणी | आयु में छूट |
---|---|
SC/ST/OBC/MBC/EWS (राजस्थान के पुरुष) | 5 वर्ष |
SC/ST/OBC/MBC/EWS (राजस्थान की महिलाएं) | 10 वर्ष |
सामान्य वर्ग की महिलाएं | 5 वर्ष |
विधवा/विछिन्न विवाह महिला | अधिकतम 40 वर्ष |
भूतपूर्व सैनिक | 10 वर्ष (अधिकतम सीमा 50 वर्ष) या जहां अनुभव आवश्यक हो वहां 55 वर्ष तक |
एन.सी.सी. कैडेट इंस्ट्रक्टर | N.C.C. सेवा के बराबर (अधिकतम 3 वर्ष तक) |
पंचायत समिति/जिला परिषद कर्मचारी | अधिकतम 40 वर्ष |
दिव्यांगजन (Benchmark Disability) | 5 वर्ष अतिरिक्त छूट |
नोट:
-
बिंदु संख्या 01 से 11 तक दी गई छूट असंचयी (Non-Cumulative) है, अर्थात एक ही प्रकार की छूट मान्य होगी।
-
दिव्यांगजन को बिंदु 12 के अनुसार अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
-
जिन उम्मीदवारों ने पिछली नियुक्ति के समय आयु सीमा पूरी की थी, वे पात्र माने जाएंगे भले ही अब आयु सीमा पार कर चुके हों।
वेतनमान (Running Pay Band)
-
पे मैट्रिक्स लेवल: L-12
-
ग्रेड पे: ₹4800/-
-
परिवीक्षा काल में नियत मासिक वेतन देय होगा (राज्य सरकार के नियमानुसार)
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। यदि आवश्यकता पड़ी, तो राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा उत्तरपत्रक या उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन में स्केलिंग, मोडरेशन या सामान्यीकरण (Normalization) की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।
-
चयन मेरिट के आधार पर होगा, जो लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार तैयार की जाएगी।
-
आयोग द्वारा उपयुक्त पाए गए अभ्यर्थियों के नाम सेवा नियम के नियम 28 के अंतर्गत राज्य सरकार या नियुक्ति प्राधिकारी को अनुशंसित किए जाएंगे।
परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम
-
परीक्षा सेवा नियम के नियम 22 के अनुसार आयोजित की जाएगी।
-
परीक्षा पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की होगी।
-
सभी प्रश्न मल्टीपल चॉइस (MCQ) प्रकार के होंगे।
-
विस्तृत पाठ्यक्रम की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पृथक से उपलब्ध कराई जाएगी।
परीक्षा का स्थान एवं माह
-
परीक्षा कहाँ और कब आयोजित होगी, इसकी सूचना अभ्यर्थियों को यथासमय आयोग द्वारा अलग से प्रदान की जाएगी।
-
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।
आवेदन अवधि
आवेदन शुरू | आवेदन समाप्त |
---|---|
14 अगस्त 2025 | 12 सितम्बर 2025 (रात्रि 12:00 बजे तक) |
RPSC स्कूल व्याख्याता भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
1. आवेदन से पूर्व आवश्यक तैयारी
-
अभ्यर्थी को RPSC की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर:
-
विस्तृत विज्ञापन
-
आवेदन दिशा-निर्देश (Instructions for Applicants)
-
सेवा नियम
का अध्ययन करना अनिवार्य है।
-
2. ऑनलाईन आवेदन का तरीका
प्रक्रिया | विवरण |
---|---|
OTR (One Time Registration) | एसएसओ पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से Login कर Citizen Apps (G2C) में “Recruitment Portal” चुनें। |
OTR हेतु जरूरी विवरण | – नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग – सेकेंडरी/समकक्ष परीक्षा – आधार कार्ड विवरण – आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी |
OTR पहले से किया है? | तो सीधे SSO पोर्टल से लॉगिन कर अपने OTR नंबर से आवेदन करें। |
ध्यान दें | OTR प्रोफ़ाइल में नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि और लिंग बाद में बदले नहीं जा सकते। आवेदन से पहले सही विवरण मिलान कर लें। |
3. आवेदन करते समय आवश्यकताएँ
-
Live फोटो अपलोड करें और Preview देखकर स्पष्टता जांचें।
-
हस्ताक्षर और बायें हाथ की अंगूठा निशानी की स्कैन कॉपी अपलोड करना अनिवार्य है।
-
आवेदन के बाद Application Number प्राप्त होना जरूरी है।
-
अंतिम तिथि तक अर्जित शैक्षणिक योग्यता/अनुभव का विवरण आवेदन पत्र में अवश्य भरें।
-
आवेदन के बाद उसकी प्रिंट कॉपी निकालना अनिवार्य है।
4. श्रुतलेखक सुविधा
-
दिव्यांगजन/विशेष योग्यजन अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में श्रुतलेखक विकल्प का चयन करना आवश्यक है।
-
स्व-लाए गए या आयोग द्वारा दिए गए श्रुतलेखक हेतु आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्देशों और प्रपत्रों का पालन करना अनिवार्य है।
आवेदन में संशोधन (Correction)
स्थिति | विवरण |
---|---|
सामान्य संशोधन | आवेदन की अंतिम तिथि से 10 दिन के भीतर ₹500 शुल्क के साथ संभव |
एडिट विंडो | परीक्षा तिथि से 60 दिन पूर्व 7 दिन के लिए खुलेगी (कुछ सीमित संशोधन ही संभव) |
नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि व लिंग | इनमें कोई संशोधन संभव नहीं है |
त्रुटि के बाद की स्थिति | समस्त जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी, आयोग बाद में कोई परिवर्तन स्वीकार नहीं करेगा |
पंजीयन शुल्क (OTR Fees)
श्रेणी | शुल्क |
---|---|
सामान्य / क्रीमीलेयर | ₹600 |
आरक्षित वर्ग / EWS / सहरिया / दिव्यांग | ₹400 |
अनुपस्थित रहने पर OTR ब्लॉक संबंधी नियम
अनुपस्थिति | शुल्क | स्थिति |
---|---|---|
एक वित्तीय वर्ष में 2 बार अनुपस्थित | ₹750 | OTR पुनः सक्रिय |
फिर से 2 बार अनुपस्थित | ₹1500 | दोबारा सक्रिय |
संपर्क एवं सहायता
-
किसी भी समस्या के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध Helpdesk Number / Email से संपर्क करें।
-
सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर ही जारी होती हैं। कोई अलग पत्राचार नहीं होगा।
RPSC स्कूल लेक्चरर पद के लिए प्रतियोगी परीक्षा की योजना और पाठ्यक्रम
बिंदु | विवरण |
---|---|
कुल प्रश्न पत्र | दो – पेपर I एवं पेपर II |
कुल अंक | 450 अंक (Paper I – 150 अंक, Paper II – 300 अंक) |
समय अवधि | Paper I – 1.5 घंटे, Paper II – 3 घंटे |
प्रश्न प्रकार | वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) |
निगेटिव मार्किंग | प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती |
न्यूनतम उत्तीर्णांक | सामान्य वर्ग – 40% अनुसूचित जाति/जनजाति – 35% भूतपूर्व सैनिक/विशेष योग्यजन – नियमानुसार छूट |
Paper I – सामान्य अध्ययन (1.5 घंटे – 150 अंक)
क्र.सं | विषय |
---|---|
1 | राजस्थान, भारत एवं विश्व का इतिहास – स्वतंत्रता आंदोलन सहित |
2 | मानसिक योग्यता, तर्कशक्ति, गणितीय योग्यता |
3 | सामान्य विज्ञान, भारतीय राजनीति, भूगोल |
4 | हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा ज्ञान |
5 | समसामयिक घटनाएं (Current Affairs) |
6 | शैक्षिक प्रबंधन, शैक्षिक मनोविज्ञान, शिक्षा का राजस्थान परिदृश्य |
7 | RTE अधिनियम 2009 की जानकारी |
Paper II – विषय संबंधित (3 घंटे – 300 अंक)
क्र.सं | विषय |
---|---|
1 | संबंधित विषय का गहन अध्ययन (PG स्तर तक) |
2 | शिक्षाशास्त्र एवं पद्धतियां |
3 | कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी का शैक्षिक प्रयोग |
कोच पद के लिए प्रतियोगी परीक्षा की योजना और पाठ्यक्रम
बिंदु | विवरण |
---|---|
कुल अंक | 450 (लिखित परीक्षा) + अधिकतम 40 अंक (खेल प्रमाण पत्रों के लिए) |
प्रश्न पत्र | दो – Paper I और Paper II |
समय अवधि | Paper I – 1.5 घंटे, Paper II – 3 घंटे |
प्रश्न प्रकार | वस्तुनिष्ठ (MCQ) |
निगेटिव मार्किंग | प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेगा |
न्यूनतम उत्तीर्णांक | सामान्य वर्ग – 40% SC/ST – 35% |
Paper I – सामान्य अध्ययन (1.5 घंटे – 150 अंक)
क्र.सं | विषय |
---|---|
1 | राजस्थान, भारत एवं विश्व का इतिहास |
2 | मानसिक योग्यता, गणित, तर्कशक्ति |
3 | हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा ज्ञान |
4 | भूगोल, राजनीति, विज्ञान |
5 | समसामयिक घटनाएं |
Paper II – खेल विज्ञान एवं शारीरिक शिक्षा (3 घंटे – 300 अंक)
क्र.सं | विषय |
---|---|
1 | शारीरिक शिक्षा का सिद्धांत एवं इतिहास |
2 | प्रशिक्षण की विधियां |
3 | खेल विज्ञान, पोषण, शरीर विज्ञान |
4 | समसामयिक खेल मुद्दे |
खेल प्रमाण पत्र आधारित अंक (अधिकतम 40)
स्तर | पदस्थिति | अंक |
---|---|---|
अंतरराष्ट्रीय स्तर / राष्ट्रीय विजेता | 40 | |
राष्ट्रीय स्तर – द्वितीय स्थान | 36 | |
राष्ट्रीय स्तर – तृतीय स्थान | 32 | |
राष्ट्रीय स्तर प्रतिभागी / राज्य विजेता | 28 | |
राज्य स्तर – द्वितीय स्थान | 24 | |
राज्य स्तर – तृतीय स्थान | 20 | |
राज्य स्तर प्रतिभागी / जिला विजेता | 16 | |
जिला स्तर – द्वितीय स्थान | 12 | |
जिला स्तर – तृतीय स्थान | 08 | |
जिला स्तर प्रतिभागी | 04 |
परीक्षा योजना – व्याख्याता (शारीरिक शिक्षा)
बिंदु | विवरण |
---|---|
कुल प्रश्न पत्र | दो – Paper I और Paper II |
कुल अंक | 460 (Paper I – 200 अंक, Paper II – 260 अंक) + अधिकतम 40 अंक (खेल प्रमाण पत्र) |
समय | दोनों पेपर – 2-2 घंटे |
प्रश्न प्रकार | वस्तुनिष्ठ |
निगेटिव मार्किंग | प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती |
न्यूनतम उत्तीर्णांक | सामान्य – 40%, SC/ST – 35% |
क्र.सं | विषय |
---|---|
1 | राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति |
2 | भारत और विश्व का सामान्य ज्ञान |
3 | समसामयिक घटनाएं |
4 | शैक्षिक मनोविज्ञान |
क्र.सं | विषय |
---|---|
1 | माध्यमिक स्तर की शारीरिक शिक्षा |
2 | खेल शिक्षा का इतिहास |
3 | योग, शिविर, मनोरंजन |
4 | खेल मनोविज्ञान और शरीर रचना |
5 | प्रशिक्षण सिद्धांत और विधियाँ |
6 | स्वास्थ्य शिक्षा, पर्यवेक्षण |
RPSC स्कूल व्याख्याता भर्ती 2025: विशेष दिशा-निर्देश और नियमावली
1. परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश (OMR Sheet Guidelines):
-
उत्तर पत्रक पर केवल नीले बॉल पेन से उत्तर भरें।
-
प्रत्येक प्रश्न के लिए एक उत्तर भरना अनिवार्य है।
-
यदि उत्तर नहीं देना चाहते हैं, तो विकल्प संख्या 5 को भरना आवश्यक है।
-
10% से अधिक प्रश्नों के उत्तर नहीं भरने पर अयोग्यता होगी।
2. आवेदन फॉर्म भरने के दिशा-निर्देश:
-
मोबाइल नंबर व ईमेल ID सावधानी से भरें; बाद में सूचना न मिलने पर आयोग उत्तरदायी नहीं होगा।
-
फॉर्म सबमिट से पहले Preview में सभी जानकारी जाँच लें।
-
गलती सुधारने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित संशोधन अवधि का उपयोग करें।
3. श्रेणी/वर्ग से संबंधित दिशा-निर्देश:
-
गलत श्रेणी में आवेदन करने पर लाभ नहीं मिलेगा और आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
-
सभी आरक्षित श्रेणियों को प्रमाण पत्र अंतिम तिथि से पूर्व बनवाना होगा।
-
विवाहित महिलाएं यदि वर्ग लाभ लेना चाहती हैं तो प्रमाण पत्र पिता के नाम व निवास स्थान के आधार पर होना चाहिए।
4. भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता से संबंधित दिशा-निर्देश:
-
उचित प्रमाण पत्र, शपथ पत्र और अन्य दस्तावेज़ समय पर प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
-
पुनर्विवाह की स्थिति में विधवा/तलाकशुदा लाभ नहीं मिलेगा।
-
दिव्यांग प्रमाण पत्र केवल UDID / स्वावलम्बन पोर्टल से 01.03.2024 के बाद जारी मान्य होंगे।
5. नियुक्ति एवं पात्रता संबंधित शर्तें:
-
आवेदन के समय निर्धारित आयु सीमा व शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य।
-
अंतिम शैक्षणिक संस्था का चरित्र प्रमाण पत्र आवश्यक।
-
चयन के बाद चिकित्सा प्रमाण पत्र, पुलिस सत्यापन, और नियोक्ता से NOC आवश्यक होगा।
-
जिनके 01.06.2002 के बाद दो से अधिक संतानें हैं, वे पात्र नहीं होंगे (कुछ अपवाद लागू)।
6. अन्य महत्वपूर्ण बातें:
-
आयोग द्वारा तय दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर अभ्यर्थिता रद्द हो सकती है।
-
परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग पर डिबार किया जा सकता है।
-
आयोग का निर्णय अंतिम होगा; इसके खिलाफ कोई दावा मान्य नहीं होगा।