RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने भारत के विभिन्न रेलवे जोनों में ग्रुप-D (लेवल-1) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती कुल 21,997 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों हेतु ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 31 जनवरी 2026 से उपलब्ध होगी, जिसकी अंतिम तिथि 02 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से समय-सीमा के भीतर अपना पंजीकरण एवं आवेदन सुनिश्चित कर सकते हैं।
उम्मीदवार इस भर्ती से संबंधित योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया एवं अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर नीचे दी गई है।
RRB Group D Recruitment 2026 – संक्षिप्त जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| भर्ती नाम | RRB Group D Recruitment 2026 |
| पद | ट्रैक मेंटेनर, हेल्पर, असिस्टेंट आदि |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| योग्यता | 10वीं / ITI |
| नौकरी स्थान | भारत भर में |
| चयन प्रक्रिया | CBT, PET, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
| आधिकारिक वेबसाइट | rrbapply.gov.in |
महत्वपूर्ण तिथियाँ (RRB Group-D Recruitment 2026)
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी | 31 जनवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 31 जनवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 02 मार्च 2026 |
| आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 02 मार्च 2026 |
| परीक्षा तिथि | जल्द घोषित की जाएगी |
| एडमिट कार्ड जारी | परीक्षा से पूर्व |
आवेदन शुल्क / परीक्षा शुल्क (RRB Group-D Recruitment 2026)
RRB Group-D भर्ती 2026 के अंतर्गत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसका विवरण नीचे दिया गया है:
| क्र. सं. | उम्मीदवार श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|---|
| 1 | सभी उम्मीदवार (नीचे दी गई श्रेणियों को छोड़कर) | ₹500/- |
| 2 | SC / ST / पूर्व सैनिक / PwBD / महिला / ट्रांसजेंडर / अल्पसंख्यक / आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC)* | ₹250/- |
पदों का विवरण (RRB Group-D Recruitment 2026) Full Details…Click here
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
-
प्रत्येक पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता का विवरण Annexure-A में दिया गया है।
-
उम्मीदवार के पास 02 मार्च 2026 (ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि) तक मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से निर्धारित शैक्षणिक अथवा तकनीकी योग्यता पूर्ण होनी अनिवार्य है।
-
जो उम्मीदवार अभी अपनी अंतिम परीक्षा के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे आवेदन न करें।
-
डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री को Course Completed Act Apprentices / ITI के स्थान पर मान्य नहीं किया जाएगा, जब तक कि आधिकारिक रूप से अलग से उल्लेख न हो।
-
Graduate Act Apprentice को भी Course Completed Act Apprenticeship (CCAA) के समकक्ष स्वीकार नहीं किया जाएगा।
महत्वपूर्ण सूचना (दस्तावेज़ से संबंधित)
-
शैक्षणिक प्रमाण-पत्र (प्रोविजनल या मूल) पर जारी करने की तिथि अंकित होना आवश्यक है।
-
यदि प्रमाण-पत्र की जारी तिथि नोटिफिकेशन की अंतिम तिथि के बाद की है, तो उम्मीदवार को
-
अंतिम परीक्षा की कंसोलिडेटेड मार्कशीट (परिणाम घोषित तिथि सहित) या
-
सभी सेमेस्टर/वर्षों की अलग-अलग मार्कशीट (परिणाम तिथि सहित)
दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के समय प्रस्तुत करनी होगी।
-
-
यदि किसी भी दस्तावेज़ में परिणाम घोषित होने की तिथि उपलब्ध नहीं है, तो संबंधित बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से जारी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
आयु सीमा (Age Limit) – RRB Group-D Recruitment 2026
| विवरण | आयु |
|---|---|
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 33 वर्ष |
| आयु गणना की तिथि | 01 जनवरी 2026 |
नोट: आयु सीमा का निर्धारण Post Parameter Table (Annexure-A) के अनुसार किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें (How to Apply – RRB Group-D Recruitment 2026)
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पूरा आधिकारिक नोटिफिकेशन (CEN 09/2025) ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
चरण 1: अकाउंट बनाना (Create an Account)
सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ‘Create an Account’ विकल्प पर क्लिक करें।
-
अनिवार्य विवरण: आपके पास एक सक्रिय मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी होना आवश्यक है, क्योंकि ओटीपी सत्यापन इसी पर होगा।
-
पुराने उम्मीदवार: यदि आपने पहले कभी RRB का अकाउंट बनाया है, तो आप उसी लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर सकते हैं।
-
सावधानी: अकाउंट बनाते समय दी गई जानकारी (जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल) को बाद में किसी भी स्थिति में बदला नहीं जा सकेगा।
चरण 2: पहचान सत्यापन (Identity Verification)
भर्ती प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए उम्मीदवारों को आधार कार्ड (Aadhaar) या डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से सत्यापन करने की सलाह दी जाती है।
-
यदि आप किसी अन्य फोटो आईडी का उपयोग करते हैं, तो परीक्षा केंद्र और भर्ती के दौरान जांच प्रक्रिया अधिक विस्तृत और सख्त होगी।
चरण 3: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना
लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
-
भाषा का चयन: अपनी परीक्षा का माध्यम (हिंदी, अंग्रेजी या क्षेत्रीय भाषा) ध्यान से चुनें।
-
प्राथमिकता: संबंधित RRB के अंतर्गत आने वाले ज़ोन या रेलवे यूनिट के लिए अपनी प्राथमिकता (Preference) दर्ज करें।
-
महत्वपूर्ण: एक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन भर सकता है। एक से अधिक आवेदन पाए जाने पर सभी आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
चरण 4: लाइव फोटो कैप्चर (Live Photo)
इस बार रेलवे ने पहले से खींची हुई फोटो अपलोड करने के बजाय लाइव फोटो का प्रावधान रखा है।
-
फोटो वेबकैम या मोबाइल कैमरे के माध्यम से सीधे ली जाएगी।
-
निर्देश: फोटो खिंचवाते समय सफेद कपड़े, कैप, चश्मा या मास्क न पहनें। बैकग्राउंड साफ़ होना चाहिए।
चरण 5: आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करना
लाइव फोटो के अलावा आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ डिजिटल रूप में अपलोड करने होंगे:
-
हस्ताक्षर: उम्मीदवार के स्कैन किए हुए हस्ताक्षर (JPG/JPEG फॉर्मेट में)।
-
जाति प्रमाण पत्र: SC/ST उम्मीदवारों को मुफ्त रेल यात्रा पास का लाभ लेने के लिए अपना प्रमाण पत्र (PDF फॉर्मेट में) अपलोड करना होगा।
चरण 6: आवेदन शुल्क का भुगतान
फॉर्म भरने के बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI) के माध्यम से करें।
-
भुगतान सफल होने पर ही आपका आवेदन अंतिम रूप से स्वीकार माना जाएगा।
-
सफल भुगतान की पुष्टि आपको एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से प्राप्त होगी।
आवेदन में सुधार (Modification Window)
यदि आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो आप उसे एक निश्चित समय सीमा के भीतर सुधार सकते हैं।
-
संशोधन शुल्क: प्रत्येक संशोधन के लिए ₹250 का शुल्क देय होगा।
-
क्या नहीं बदल सकते: ‘Create an Account’ में भरी गई जानकारी और आपके द्वारा चुना गया RRB ज़ोन बदला नहीं जा सकेगा।
-
महत्वपूर्ण तिथियां: संशोधन विंडो 05 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक खुली रहेगी।
उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
RRB Group-D Recruitment 2026
| लिंक का विवरण | लिंक |
|---|---|
| आधिकारिक नोटिफिकेशन (CEN 09/2025) | उपलब्ध हैं। |
| ऑनलाइन आवेदन करें | आवेदन करें। |
| आधिकारिक वेबसाइट (RRB) | indianrailways.gov.in |
