SSC MTS और हवलदार भर्ती 2025 का विस्तृत अधिसूचना (Notification) कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी कर दिया गया है। 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है सरकारी नौकरी पाने का। इच्छुक उम्मीदवार 26 जून 2025 से 24 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SSC MTS और हवलदार भर्ती 2025 – मुख्य जानकारी
विवरण | जानकारी |
---|---|
संगठन का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
भर्ती का नाम | मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) एवं हवलदार |
कुल पदों की संख्या | जल्द ही अधिसूचित (Expected: 1000+ पद) |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 26 जून 2025 |
अंतिम तिथि | 24 जुलाई 2025 |
परीक्षा मोड | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
योग्यता | 10वीं पास (मान्यता प्राप्त बोर्ड से) |
आयु सीमा | 18 से 25/27 वर्ष (पदों के अनुसार) |
चयन प्रक्रिया | CBT परीक्षा + शारीरिक दक्षता (केवल हवलदार के लिए) |
ऑफिशियल वेबसाइट | ssc.nic.in |
पद विवरण (Post Details)
SSC MTS (Non-Technical):
केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और अन्य सरकारी कार्यालयों में मल्टी-टास्किंग कार्य।
ऑनलाइन आवेदन करें ![]() |
SSC Havaldar (CBIC & CBN):
सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क, और नारकोटिक्स विभागों में सहायक कार्य।
शैक्षणिक योग्यता
SSC MTS और हवलदार भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास (मैट्रिकुलेशन) होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
SSC MTS के लिए:
-
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें ![]() |
SSC हवलदार के लिए:
-
CBT परीक्षा
-
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
महत्वपूर्ण तिथियाँ
इवेंट | तारीख |
---|---|
आवेदन शुरू | 26 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 24 जुलाई 2025 |
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 26 जुलाई 2025 |
एडमिट कार्ड | अगस्त 2025 (अपेक्षित) |
परीक्षा तिथि | सितंबर 2025 (अपेक्षित) |
आवेदन शुल्क
श्रेणी | शुल्क |
---|---|
सामान्य / ओबीसी | ₹100/- |
SC/ST/महिला/दिव्यांग | ₹0 (शून्य) |
फिजिकल टेस्ट विवरण (केवल हवलदार के लिए)
पुरुष उम्मीदवार:
-
1600 मीटर दौड़ 15 मिनट में (Walking)
-
ऊंचाई: 157.5 सेमी (आरक्षित वर्गों को छूट)
महिला उम्मीदवार:
-
1 किमी दौड़ 20 मिनट में (Walking)
-
ऊंचाई: 152 सेमी (आरक्षित वर्गों को छूट)
आवेदन कैसे करें?
-
SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
-
“Apply” सेक्शन में SSC MTS & Havaldar Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
-
आवेदन फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
-
फाइनल सबमिशन करें और प्रिंट लें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
प्रश्न 1: SSC MTS 2025 के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
उत्तर: 10वीं पास (मैट्रिकुलेशन) उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न 2: क्या महिला उम्मीदवार हवलदार पद के लिए आवेदन कर सकती हैं?
उत्तर: हां, महिला उम्मीदवार भी सभी आवश्यक फिजिकल टेस्ट को पास कर आवेदन कर सकती हैं।
प्रश्न 3: SSC MTS 2025 की परीक्षा कब होगी?
उत्तर: परीक्षा सितंबर 2025 में होने की संभावना है।
प्रश्न 4: आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर: सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए ₹100/- व SC/ST/महिला/दिव्यांग वर्ग के लिए निःशुल्क।
SSC MTS और हवलदार भर्ती 2025 उन सभी युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो 10वीं के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। समय पर आवेदन करें और अपनी तैयारी को मजबूत करें।